ब्लाक प्रधान संघ का चुनाव संपन्न, सुनील कुमार यादव निर्वाचित हुये प्रधान संघ अध्यक्ष

कमासिन/बाँदा। आज शुक्रवार को ब्लाक सभगार में पुष्पेंद्र सिंह गौतम जिला प्रभारी प्रधान संघ की अध्यक्षता में कमासिन क्षेत्र के सभी 55 ग्राम पंचायत अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें ब्लॉक प्रधान चुनाव पर व्यापक चर्चा की गई।वही प्रधानों में आम सहमति न होने पर दो प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश की जिसमे पूर्व जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संकटा प्रसाद त्रिपाठी की देख रेख में मतदान कराया गया। जिसमे सुनील यादव प्रधान नरायनपुर को पैतालीस मत प्राप्त हुये। 

जबकि प्रतिद्वंद्वी रामनरेश शुक्ला प्रधान लखनपुर को मात्र दस मत से ही संतोष करना पड़ा। सुनील यादव के ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने पर ब्लॉक प्रमुख राबेन्द्र गर्ग पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ विजयपाल यादव सहित उपस्थित तमाम प्रधानों ने निर्वचित हुये ब्लाक अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। वही निर्वचित ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव ने आये हुये सभी प्रधानों व आगन्तुको का आभार व्यक्त करते हुऐ मुंह मीठा कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ