दबंग हिस्ट्रीशीटरो ने युवक को जमकर पीटा

बांदा। प्रदेश की योगी सरकार चाहे कितने दावे करें कि प्रदेश से गुंडों का सफाया हो चुका है। लेकिन आज भी हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं जो गांव में आए दिन अपराध जैसी घटनाएं को घटित करते हैं ऐसा ही एक मामला जसपुरा थाना क्षेत्र के गडरिया गांव मजरा रैपुरा में देखने को मिला। अजय देव सिंह पुत्र देवी प्रसाद पाल ने जसपुरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आज सुबह 7 रू बजे मैं गांव में पृथ्वीराज पाल के पास जलेबी लेने गया था। 

और जलेबी के घान निकलने का इंतजार कर रहा था तभी गांव का ही गौरव सिंह पुत्र रामराज सिंह आया और मुझे यह कहकर कि कुछ जरूरी काम है और मुझे अपने घर लिवा गया और वहां पर कहने लगा कि तुम्हारा मौजूदा प्रधान के पास ज्यादा उठना बैठना है और तुम उससे हमारी बुराई करते रहते हो और चुगली करते हो यह कहकर वह मुझे बुरी बुरी गालियां देने लगा मेरे एतराज करने पर गांव के ही सौरभ सिंह पुत्र मुन्ना सिंह उर्फ चंद्रशेखर सिंह व धर्मराज सिंह पुत्र राम सिंह व चंद्रशेखर सिंह पुत्र राम सिंह भी आ गए जो हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं और चारों लोगों ने बुरी बुरी गालियां देने लगे जान से मारने की धमकी देकर मुक्का थप्पड़ओं और डंडों से बुरी तरह मारा पीटा जिससे मेरे बदन में गंभीर चोटें आई हैं। 

मुझे मोहल्ले के राजेंद्र पुत्र फूलचंद पाल व राम अवतार पुत्र शिव बदन पाल व राम विजय पुत्र बनवारी पाल ने घटना को देखा है जिन्होंने मेरी जान बचाई वही प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कारवाही व जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। जब पूरे मामले की जानकारी जसपुरा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह से ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मामले की जांच की जा रही है और दूसरे पक्ष के द्वारा भी इनके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है गांव जाकर मामले की छानबीन की जा रहे हैं जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ