BARABANKI NEWS : प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

सूरज सिंह, विशेष संवाददाता 

बाराबंकी शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व कैबिनेट मन्त्री अरविन्द कुमार सिंह “गोप” ने किसान नौजवान पटेल यात्रा का सफेदाबाद चौराहे पर भव्य स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में आई किसान नौजवान पटेल यात्रा का श्री गोप के साथ विधायक सदर सुरेश यादव, मा. विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, ज़िलाध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़, पूर्व ज़िलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह सहित हज़ारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ