बीपी ज्ञानस्थली में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण


बलिया। बीपी ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल, असनवार-चोगड़ा (बलिया) में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पूर्व प्रवक्ता अवधेश त्रिपाठी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मिलन राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। अपने सम्बोधन में श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से लाभ उठा कर प्रशिक्षणार्थी अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते है। इस केन्द्र पर आगामी 1 अगस्त 2026 से छह माह की अवधि तक एडीसीए (कंप्यूटर) एवं फूड प्रोसेसिंग का निःशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। हम चाहेंगे कि अधिक से अधिक लोग इस प्रशिक्षण का लाभ उठाये। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं वर्षा सिंह, खुशबू यादव, आराध्या सिंह, आकृति गुप्ता, सुप्रिया गुप्ता एवं सौम्या सिंह ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

उक्त कार्यक्रम में जनपद के सुप्रसिद्ध सोशल एक्टिविस्ट एवं पत्रकार जयराम अनुरागी, संजय यादव, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष शनि कुमार, कार्यक्रम प्रबंधक अवधेश भारती, प्रशिक्षण केन्द्र के संयोजक विजय कुमार, श्रीकांत पाण्डेय, प्राचार्या कुसुम सिंह, ओमकार सिंह, अमन सिंह, रामनाथ गुप्ता, विनय कुमार 'विप्लव', सचिन, उपेन्द्र कुमार, लक्ष्मण चौहान, मो. हारून, अंजली सिंह, निशा पाण्डेय, अंकिता सिंह, खुशी वर्मा, खुशबू, लक्ष्मी शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक शिवकुमार गुप्त ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया तथा कौशल विकास प्रशिक्षण के महत्व एवं युवाओं के रोजगार सृजन में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ