सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष को हुआ जोरदार स्वागत
बांदा। शुक्रवार को समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के पश्चात पन्नालाल कोरी का प्रथम जनपद आगमन पर पार्टीजनों ने उनका जगह-जगह स्वागत करते हुए उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया व उसके उपरांत जिला कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पन्नालाल कोरी के स्वागत समारोह को पार्टी कार्यालय में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ से संवाद कर समाजवादी पार्टी की सरकार के समय चल रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में किसानों को सबसे ज्यादा मदद की है। तथा सपा सरकार में अखिलेश यादव हर वर्ग के लोगों की मदद की तो वही समाज के निचले तपके के व्यक्तियों को मुक्त राशन पैकेज देने का भी काम किया था और भी समाजवादी पार्टी में सभी वर्गा की भागीदारी है।वहीं पन्नालाल कोरी ने कहा कि किसानों का विकास सबसे ज्यादा सपा सरकार में हुआ है। बैठक का संचालन जिला जिला महासचिव हनीफ अहमद ने किया।
इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोहियावाहनी निर्भय सिंह जिलाउपाध्यक्ष अशोक श्रीवास, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, प्रियांशु गुप्ता जिलाकोषाध्यक्ष, दिनेश यादव, अजय चौहान, पूर्व चेयरमैन लवलेश यादव, पूर्व प्रदेश सचिव मनोज यदुवंशी, जिलाध्यक्ष युवजन सभा चित्रकूट रजनीश जोशी, विद्यासागर तिवारी, मुलायाम यादव, मुशीर अहमद अर्चना पटेल नीलम गुप्ता जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक, जिलाध्यक्ष उर्मिला वर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिश्री लाल यादव, जिला प्रवक्ता नंदकिशोर यादव, सनत दीपू, दीपक गुप्ता, मंगल यादव, पूर्व प्रधान महेंद्र यादव, आशीष श्रीवास्तव सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.