BANDA NEWS : नगर पंचायत अध्यक्ष ने पीएम के जन्मदिवस पर मरीजों को बांटे फल

 

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

नरैनी/बांदा। नगर पंचायत चेयरमैन व भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य केंद्र पहुचकर प्रधान मंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर फल वितरण किया। शुक्रवार के दिन लोक प्रिय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिवस कस्बे के पार्टी कार्यकर्ताओं ने सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। जन्मदिन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा व पूर्व जिला कार्य समिति सदस्य कमला कांत द्विवेदी सहित पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुचकर फल वितरित किये।

इस दौरान अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को फलो का वितरण कार्य करवाया गया। इसी प्रकार से भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी करुन देवी परिसर की साफ सफाई कर जन्मदिवस कार्यक्रम मनाया।इस दौरान ओमप्रकाश पांडे, सुशील शर्मा, राकेश दीक्षित, शिवप्रसाद गौतम, ज्ञानेन्द्र पांडे, उमेश विश्कर्मा,  आशीष विश्कर्मा, विद्यासागर पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ