- एक अभियुक्त मौके से हुआ फरार
अरबिंद श्रावास्तव, ब्यूरो चीफ
बबेरु/बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा के मार्गदर्शन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सियाराम के कुशल पर्यवेक्षण में बिसंडा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में टीम के साथ अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु भ्रमण कर रहे थे। तभी बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव के तिराहा पर चार लोग 25 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा लिए खड़े थे। तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही मुकदमा पंजीकृत कर चारों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। जिसमें गिरफ्तार किए गए आरोपी विकास सिंह पुत्र राजा सिंह निवासी देव खेर थाना बदौसा, श्रवण कुमार पुत्र भोला राम पटेल निवासी कैरी थाना बिसंडा, रवि सिंह पुत्र घनश्याम सिंह शारदा नगर कस्बा अतर्रा, विनय सिंह पुत्र राजकरण सिंह निवासी खुरहंड थाना गिरवा को गिरफ्तार किया गया है।
वही भोला पटेल पुत्र बाला पटेल निवासी कोर्रम भागने में कामयाब रहा हैं। जिसकी तलाश की जा रही है। इनके कब्जे से 25 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ तलाशी लेने पर 1370 रुपए व 4 मोबाइल दो मोटरसाइकिल कब्जे में किया गया है। वही गिरफ्तार करने वाली टीम में विजय कुमार सिंह थाना प्रभारी बिसंडा एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मयंक चंदेल उप निरीक्षक इंद्रजीत मिश्रा थाना बिसंडा, सत्येंद्र सिंह भदोरिया, हेड कांस्टेबल महेश सिंह एसओजी, भूपेंद्र सिंह, अश्विनी नितेश, भानु प्रकाश, सत्यम गुर्जर, प्रतीक सिंह थाना बिसंडा राजू चौबे हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.