अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
ओरन/बांदा। मेधावी छात्रा को महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा उसके घर जाकर सम्मानित किया गया है। जानकारी के अनुसार पं0 केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय कमासिन महाविद्यालय की छात्रा कु0 अर्चना देवी पुत्री रामदास निवासी ग्राम मुसीवा कमासिन ने बुन्देलखन्ड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा 2021 की बी.ए. फ़ाइनल की परीक्षा में विश्वविद्यालय द्वारा घोषित टाप 20 लिस्ट में 18वां तथा महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र वा महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के प्रबंधक प्रो. नन्दलाल शुक्ल के आदेश पर प्राचार्य डा. अजीत कुमार पांडेय आज मेधावी छात्रा व परिवार के सदस्यों को उनके घर जाकर मीठा खिलाकर शुभकामनाएं दी वा उज्जवल भविष्य की कामना की।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.