प्रधानमंत्री की सभा सफल बनाने हेतु किसान मोर्चा तत्तपर

राजेश शास्त्री, संवाददाता 

सिद्धार्थनगर। आगामी 25 अक्टूबर को किसानों के मशीहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन सिद्धार्थनगर में हो रहा है। उनका स्वागत करने और सभा को सफल बनने के लिए किसान मोर्चा तत्तपर है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राम निवास उपाध्याय ने एक पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने आगे बताया कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों को सभा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके साथ भाजपा मंडल एवं सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वह सभी मिलकर सौंपी गयी जिम्मेदारी के अनुसार कार्य करेंगे। 

उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। जैसे किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों में भारी छूट प्रमुख रूप से है। किसानों के विकास को संकल्पित भाजपा सरकार ने अत्यंत ही महत्वपूर्ण फैसले लिया है। भाजपा सरकार में यूरिया, डीएपी की कालाबाज़ारी पर रोक लगा है। आगामी 25 अक्टूबर को भारी संख्या में किसान, मोदी को सुनने सिद्धार्थनगर जायेंगे। उन्होंने सभी किसानों से अपील किया है कि आगामी 25 अक्टूबर को भारी संख्या में किसान मोदी जी को सुनने सिद्धार्थनगर चलें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ