- दरियाबाद विधानसभा में इस बार एक लाख वोट से होगी विजय प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह
भक्तिमान पाण्डेय
बाराबंकी। रामसनेहीघाट के मंडल देवीगंज में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक दरियाबाद सतीश शर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। युवा शक्ति कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनोआ के बारे में बताया और पुनः भारतीय जनता पार्टी व विधायक सतीश चन्द्र शर्मा को बनाने की अपील की। सिंह ने कहा अगली बार दरियाबाद विधान सभा में पचास हजार वोट से अधिक विजय प्राप्त कराया था और इस बार एक लाख वोट सतीश चन्द्र शर्मा को विजय करवाने की अपील की।
वही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित दरियाबाद विधायक सतीश चन्द्र शर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां बताते हुए पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने को कहा। और विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थिति लोगो से मोबाइल में एक नम्बर मिला कर भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता अभियान भी दिलाई। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा भाजपा सरकार हम सभी के लिए बहुत अच्छी सरकार है जो हर एक गरीब परिवार इस सरकार से खुश है और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए राम मंदिर निर्माण की बात की और भी योजनाओं के बारे में बताया।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलासंयोजक चन्द्रकेतु अवस्थी ने युवाओं में जोश भरते हुए जय श्री राम के आवाज से गूंज करते हुए कहा हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्रिय है और पुनःभारतीय जनता की पार्टी की सरकार व दरियाबाद विधान सभा में सतीश चन्द्र शर्मा को विजई दिलाने की जनता से अपील की। इस मौके पर जिलासंयोजक चन्द्रकेतु अवस्थी भाजपा नेता प्रदीप दिवेदी मंडल अध्य्क्ष देवीगंज राकेश लोधी, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुधीर पाल व अभिषेक सिंह, सुरेंद्र मिश्रा किसान मोर्चा के मंडल मीडिया प्रभारी दिपांसु सिंह सहित कार्यकता व क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.