- विभिन्न स्थानों पर युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
सूरज सिंह, विशेष संवाददाता
बाराबंकी। जिले के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के देवीगंज मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।वही क्षेत्र के देवीगंज चौराहे पर स्थित भाजपा नेता विवेक शुक्ला के आवास पर रविवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिमा पर सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि युवा शक्ति भाजपा के साथ है।युवाओं के दम पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी। यही नही अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों का पत्रक घर घर तक पहुंचाने का आवाहन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि आम जनमानस में पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विपक्षी अनर्गल प्रलाप कर रहे है।विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
वही बनीकोडर मण्डल के गाजीपुर में रामार्पित महाविद्यालय में युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय विधायक सतीश चंद्र शर्मा व हर्षवर्धन सिंह ने युवाओं को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने संबोधित किया। दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में आए युवाओं को सरकार की उपलब्धियों का पत्रक भेंटकर, मोबाइल मिस्ड कॉल से पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। इस मौके पर भाजपा नेता रूपेश प्रताप सिंह लकी, भाजयुमो जिला मंत्री चंद्रकेतु अवस्थी, मंडल अध्यक्ष राकेश लोधी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, सुधीर पाल, सुरेंद्र मिश्रा, विवेकानंद शुक्ला विवेक, मंडल महामंत्री आशीष सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप द्विवदी,अनूप शुक्ला नीरज,मीडिया प्रभारी शिवदान सिंह दीपांशू, धर्मेश शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला, जितेंद्र, अनुज आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.