- अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बांदा। शुक्रवार को जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल ने नवाब टैंक परिसर में सरदार बल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क में पार्क के विकास हेतु चल रहे निर्माण कार्या का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव बांदा विकास प्राधिकरण बाबू सिंह, अधिशाषी अभियन्ता बांदा विकास प्राधिकरण आर0पी0 द्विवेदी, सहायक अभियन्ता मो0 नसीम, अवर अभियन्ता कुलदीप असरानी, कार्यदायी संस्था के ठेकेदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें पाथ-वे, स्टेज, जिम आदि का कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण करते हुये सचिव बांदा विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया कि मैनपावर बढ़ाते हुये पार्क के सम्पूर्ण कार्य को दिनांक 31-10-2021 के पूर्व प्रत्येक दशा में पूर्ण कराया जाये।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.