अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बाँदा। ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट टीमों द्वारा किया जा रहा है। नरैनी, बबेरू और बड़ोखर खुर्द ब्लाक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में आडिट प्रक्रिया होने के बाद अब विकास खण्ड महुआ की ग्राम पंचायतों में आडिट शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार को विकास खंड महुआ में एक बैठक हुई। बैठक में जिला विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने कहा कि निष्पक्ष तरीके से सोशल आडिट प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाए। भारत सरकार और प्रदेश सरकार की मंशानुरूप व जिला अधिकारी के निर्देशानुसार सोशल आडिट टीमें गांव में जाकर जिन ग्रामीणों ने कोरोना बचाव के लिए टीका नहीं लगवाया है उन्हें वैक्सिनेशन के लिए जागरूक करें।
खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार बघेल ने कहा कि सचिव और रोजगार सेवक आडिट टीमों को 7 रजिस्टर और 2020-2021 में मनरेगा के तहत कराए गए कार्या की पत्रावली दिखाए। खुली बैठक में उपस्थित भी सुनिश्चित करें। जिला कोऑर्डिनेटर बालेन्द्र कुमार ने कहा बीआरपी और टीम सदस्य निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ सोशल आडिट करें। 76 ग्राम पंचायत में सोशल आडिट के लिए 7 नोडल अधिकारी, 8 बीआरपी, 28 टीमें कार्य करेंगी। 29 सितंबर से 15 दिसम्बर तक आडिट कार्य होगा। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत वीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी सांख्यकीय अश्वनी गुप्ता के अलावा सचिव, रोजगार सेवक, बीसेक, बीआरपी, सदस्य मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.