पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन

पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

तिंदवारी/बांदा। बुधवार को ब्लाक में भाजपा पंचायत प्रकोष्ट के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पहली बार गेहूं के साथ साथ धान, दलहन, तिलहन सभी तरह की फसलों की खरीद की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2.50 करोड़ किसानों को धनराशि हस्तांतरित की गई है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को भाजपा सरकार करके ही रहेगी। 

पुनः प्रदेश में योगी जी की सरकार बनेगी और 2024 तक किसानों की आय 3 गुना करेंगे। मीडिया से रूबरू हुए रामकेश निषाद ने कहा कि पार्टी की विचारधारा वाले सभी पूर्व व वर्तमान प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत प्रतिनिधियों आदि के सम्मेलन में उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई है। हमारा यह कार्यक्रम जिले के सभी ब्लॉकों में आयोजित किया जायेगा। 

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संतोष गुप्ता, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजनारायण द्विवेदी,  ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामकरन सिंह बच्चन, पैलानी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित निगम, वरिष्ठ नेता शिवसागर द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पाण्डेय, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू सिंह फौजी, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह,  प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छेद्दु भैया आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ