टीकाकरण से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता : डीएम

  • डीएम सहित अधिकारियों ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा चलाये गये ‘‘प्रशासन पोषण पाठन अभियान-2’’ के अन्तर्गत सभी 101 अधिकारियों द्वारा गोद लिये गये विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य का निरीक्षण किया गया तथा साथ ही साथ सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क बच्चों की किताबों, ड्रेस, जूते, मोजे आदि को भी देखा गया। इसके अतिरिक्त 101 अधिकारियों द्वारा कोविड वैक्सीनेशन कराये जाने हेतु गोद लिये गये 101 गॉवों में आज कोविड-19 की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाये जाने की भी जानकारी प्राप्त गयी तथा गॉव में भ्रमण कर जनसामान्य को कोविड टीकाकरण से बचाव हेतु प्रेरित कर टीकाकरण करवाया गया। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान विकास खण्ड बडोखर खुर्द के अन्तर्गत ग्राम कतरावल में र्ग्राम प्रधान, कोटेदार, तथा मेडिकल की तीन टीम, लेखपाल के सहयोग से दरवाजे-दरवाजे जाकर एक-एक व्यक्ति से कोविड टीकाकरण न कराने का कारण पूंछा गया इसके बाद लोंगो को प्रेरित करते हुए वैक्सीन की प्रथम डोज व द्वितीय डोज के बारे में जानकारी करते हुए अवशेष लोंगो को अपने सामने टीकाकरण कराया। 

उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण कराने से लोंगो को कोविड संक्रमण से लडने की क्षमता में वृद्धि हो सकेगी। इसलिए टीकाकरण कराना सभी के लिए बहुत ही अनिवार्य है। आज ग्राम कतरावल में 34 लोंगो द्वारा कोविड-19 का टीका लगवाया गया जिनमें से चार गर्भवती महिलाओं जिनमें रीतू, फूल कुमारी, अनीता एवं ज्योती ने कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम डोज लगवायी गयी। उपरोक्त 34 लाभार्थियों द्वारा यह अवगत कराया गया कि कोविड टीकाकरण कराने से बुखार आता है और कमजोरी महसूस होती है इसीलिए टीकाकरण कराने से डर लग रहा है। जिलाधिकारी द्वारा प्रेरित करते हुए गॉव में भ्रमण कर कोविड वैक्सीनेशन अभियान चलाकर अपने समक्ष 34 लोंगो को टीकाकरण से आच्छादित कराया और उन्हें पैरासिटामॉल की गोली दी गयी जिससे वे बुखार और कमजोरी न महसूस कर सकें। जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय कतरावल में कक्षा-5 के छात्र एवं छात्राओं को डेढ धण्टें तक हिन्दी, अग्रेंजी, गिनती, पहाडा तथा गणित के विभिन्न चिन्हों के विषय में एवं अग्रेंजी के स्माल लेटर के सम्बन्ध में बताया गया और बच्चों को अग्रेंजी एवं हिन्दी की कविता याद करने के लिए सम्बन्धित टीचर को निर्देशित किया गया कि अगली बार पठन-पाठन एवं लर्निंग की स्थिति में सुधार किया जाये। 

ठीक तरह से बच्चे आलेख एवं सुलेख नही लिख पाये तथा यह भी जानकारी प्राप्त की गयी कि शासन द्वारा दी जा रही निःशुल्क किताबें, ड्रेस, जूते, मोजे तथा एम0डी0एम0 की गुणवत्ता भी परखी गयी। बालक/बालिकाओं के शौचालय गन्दे थे साफ-सफाई को निर्देशित किया गया। विद्यालय कैम्पस में बहुत ही घास मिली एक सप्ताह में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार 101 अधिकारियों द्वारा जनपद में गोद लिए विद्यालयों, आंगनवाडी केन्द्रों में बाउन्ड्री वॉल, किचेन तथा ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये गये कार्यों को एवं एम0डी0एम0 एवं विद्यालयों में खेल की समाग्री सम्बन्धी जानकारी की गयी। इसी प्रकार जनपद के अन्य गोद लिये गये ग्रामों में अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में पठन-पाठन एवं साथ ही साथ सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क बच्चों की किताबों, ड्रेस, जूते, मोजे आदि को भी देखा तथा कोविड-19 के टीकाकरण के बारे में भी ग्राम के लोंगो से जानकारी प्राप्त करते हुए टीकाकरण का कार्य कराया गया।

जिला अधिकारी ने सूचना विभाग को दी हिदायत

शासन प्रशासन के कार्यक्रमो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी प्रेस वार्ता बुलाकर पत्रकारों से रूबरू होकर कार्यक्रम की जानकारी देते है । पत्रकारों को बुलाने का काम जिला सूचना विभाग के अधिकारी का है विभाग द्वारा पत्रकारों को बुलाने में कॊताही बरती जाती है! इस मामले को लेकर कुछ पत्रकारों ने जिला अधिकारी से मिलकर जानकारी दी! जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बुधवार को दीपावली मेला प्रेस वार्ता के दौरान ही सूचना विभाग को हिदायत दी है कि प्रेस वार्ता में सभी पत्रकारों को सूचित किया करें।

जानकारी के अनुसार विगत दो तीन सालों से जिले में हुए सरकार के कार्यक्रमों और वीआईपी/मंत्री के कार्यक्रमों को लेकर सूचना विभाग अपने दायित्यों के प्रति कभी खरा नही रहा है। पूर्व में रहे जिला अधिकारी सूचना विभाग को अपने कार्य मे सुधार करने की हिदायत दे चुके है। विगत माह सरकार के साढे साल की उपलब्धियों  को जनता को बताने के लिए सरकार के मंत्री लाखन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सूचना विभाग के द्वारा कुछ पत्रकारों को छोड कर सभी पत्रकारों की सूचना नहीं दी गई थी। अगर सूचना दी गई होती तो मंत्री लाखन सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफरा-तफरी का माहौल न बनता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ