- दिनदहाड़े चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम
बांदा। जिले में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है आए दिन चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं विगत कुछ दिनों पहले भी रामलीला मैदान में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखा हुआ बैग लेकर चोर फरार हो गए थे जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है ऐसी ही आज शहर कोतवाली अंतर्गत अवनी परिधि हास्पिटल के पास इलाज करवाने आए एक तीमारदार की चार पहिया गाड़ी के कांच का शीशा तोड़कर उस में रखा हुआ बैग ले कर फरार हो गए हैं। जिसमें सोने चांदी के जेवरात और नगद पैसा था। जिसकी सूचना पीड़ित ने थाने में दी है।
प्राप्त विवरण के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन चौकी पर से चंद कदम दूर अवनी परिधि अस्पताल का है जहाँ एक व्यक्ति अपनी पत्नी का इलाज करवाने के लिए आया था। अस्पताल के बाहर अपनी चार पहिया वाहन को खड़ा कर के इलाज करवाने के लिए अंदर चला गया था जब लौट कर वापस आया तो देखा गाड़ी का कांच टूटा हुआ था और गाड़ी में रखा बैग जिसमे पत्नी के सोने के जेवरात हार, पायल, अंगूठी व नगद 5 हजार रुपये रखे हुए जिसको चोर लेकर फरार हो गए जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देदी है मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जाँच पड़ताल जारी कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.