अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
पैलानी/बांदा। बीते दिनों पिपरहरी गांव में स्थानीय पिपरहरी गांव निवासी एवं उड़ीसा कैडर के आईपीएस अधिकारी व वर्तमान में दिल्ली में सीआईएसएफ पद में तैनात आई जी एस देवदत्त सिंह आरटीओ अलीगढ़ एवं स्थानीय निवासी कृष्णा दत्त सिंह एवं ग्राम प्रधान पिपरहरी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस महा निरीक्षक के सतनारायण को चिकित्सा शिविर का उद्घाटन कराकर महाविद्यालय में पुलिस बूथ की स्थापना को लेकर किया था। वहीं सपा नेता अशोक सिंह गौर द्वारा 12 करोड़ की लागत से बने महाविद्यालय में पुलिस बूथ की स्थापना कराए जाने को लेकर आईजी चित्रकूट से अनुरोध किया था आईजी ने 1 सप्ताह के भीतर पुलिस बूथ कराए जाने का निर्देश दिया था पुलिस बूथ में यस डी यम पैलानी महेंद्र प्रताप ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस पुलिस चौकी में कांस्टेबल दीपक को मुन्ना कांस्टेबल अजय कुमार कांस्टेबल आशीष कुमार को जिम्मेदारी दी गई है उद्घाटन के दौरान यसो पैलानी उमेश सिंह प्राचार्य डॉ विनोद कुमार यादव अशोक सिंह गौर सपा नेता राजा सिंह पिपरहरी चौकी इंचार्ज खपटिहाकला ओम प्रकाश द्विवेदी सुशील यादव अनिरुद्ध सिंह अंजलि पटेल आदि मौजूद रहे। वही एसडीएम ने कहा कि पुलिस सहायता शिविर के खोलने से छात्र छात्राओं को सुरक्षा मिलेगी जिससे छात्र छात्राएं बिना भाई के विद्यालय में शिक्षण कार्य के लिए आ जा सकेंगे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.