| प्रतिकात्मक चित्र |
राजेश गुप्ता, संवाददाता
पीड़ित कोटेदारों का कहना है कि शासन की मंशा अनुसार खाद्यान्न की कालाबाजारी पर कैसे रोक लगेगा जब इस तरह से गोदाम प्रभारी द्वारा नियुक्त कर्मचारी द्वारा हम से अवैध वसूली और घटतोली की जाएगी तो हम कैसे घटतोली नहीं करेंगे सारा प्रशासन हम ही को चोर साबित करने में लगा हुआ है जबकि गोदाम प्रभारियों द्वारा घटतोली व अवैध वसूली की जा रही है और कालाबाजारी की मेन जड़ गोदाम से ही निकलती है यह सभी जानते हैं फिर भी सारी कार्यवाही हम पर ही की जाती है गोदाम प्रभारियों पर क्यों नहीं इस पर प्रशासन की मिलीभगत कहें या मेहरबानी आखिर क्यों इस पर जब गोदाम प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम खाद रसद कार्यालय में हैं और उक्त व्यक्ति की नियुक्ति है उक्त नियुक्ति के बारे में जब हमारे संवाददाता ने जानकारी चाही तो उन्होंने धान खरीद क्रय केंद्र पर उक्त व्यक्ति की नियुक्ति का आदेश भेजा जोकि 1 नवंबर 2021 से लागू होगा।
अब सवाल ये उठता है कि जब उक्त व्यक्ति की नियुक्ति 1 नवंबर 2021 से है और धान क्रय केंद्र पर है तो उक्त व्यक्त खाद्यान्न उठान कैसे करा रहा है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहीं ना कहीं कुछ तो गड़बड़ है उक्त प्रकरण पर जब जिला पूर्ति अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में कल तक व्यस्त हैं कल के बाद जांच कराकर अगर ऐसा है तो कार्यवाही करेंगे उक्त प्रकरण पर जब उप जिलाधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा अब देखना यह है कि मामला प्रकाश में आने के बाद क्या जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करेंगे या मामले को यूं ही किंतु परंतु में निपटा देगे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.