- प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पदाधिकारी मनोनीत किये
बांदा। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक प्रेस क्लब बांदा में की गई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री के एस दुबे ने की है। बैठक की शुरुआत से पहले राष्ट्र के गौरव सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल की प्रतिमा में सभी पत्रकारों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
| मनोज गुप्ता |
राष्ट्र पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा बताए गए मार्ग एकता अखंडता पर चलने का संकल्प लिया गया। बैठक में संगठन का विस्तार किया गया।
| इलियास खान |
जिसमें जिलाध्यक्ष नंदकिशोर नंदू शिवहरे द्वारा वरिष्ठ महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता को बनाया गया, संदीप कुमार, सरोज त्रिपाठी, रूपा गोयल, इलियास खान को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।
| संदीप कुमार |
सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि यह संगठन पत्रकारों के हित के लिए काम करता रहेगा। किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
| रुपा गोयल |
इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, अनिल सिंह, प्रदीप सिंह, प्रदीप त्रिपाठी राजा, अजय यादव कुलदीप त्रिपाठी सुधीर त्रिवेदी अनिल सक्सेना सहित आदि पत्रकार मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.