भक्तिमान पाण्डेय
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के कुभरावां गांव में धान की फसल को लेकर दो पक्षों की मारपीट में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 2 लोगों पर मारपीट व हरिजन एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षा कराया है। कोठी थाना क्षेत्र कुभरावां गांव निवासी राजन पत्नी प्रमोद कुमार शनिवार देर शाम खेत में धान की फसल की पिटाई कर रही थी। उसका आरोप है कि गांव निवासी जयचंद वर्मा पुत्र राममिलन वहां पहुंचकर फसल को लेकर विवाद करने लगे। इसका विरोध किए जाने पर जयचंद वर्मा ने अपने पुत्र शुभम के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट संबंधित धारा समेत हरिजन एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं पीड़िता को उपचार के लिए सीएचसी कोठी भेजा।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.