सिद्दकी, अयाज खां व नेहा सिंह आनंद को मिली नई जिम्मेदारी

भक्तिमान पाण्डेय

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बेलहरा चेयरमैन प्रतिनिधि अयाज खां व युवा नेत्री नेहा सिंह आनंद को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है, अपने क्षेत्र से इस युवा नेता के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे प्रतिनिधित्व होने पर क्षेत्र के ही नही पूरे जनपद के सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गयी, अयाज खां के घर बधाई देने वालो का तांता लगना शुरु हो गया है। वहीं बाराबंकी शहर निवासी दानिश सिद्दीकी को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। मालूम हो कि बेलहरा कस्बे के मो0 पट्टी निवासी अयाज खां समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेता है, उनकी जनता के बीच गहरी पकड को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हे अनेको पदों पर सुशोभित किया। संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को अयाज खां ने बहुत ही तत्परता के साथ निभाया, जनता के बीच उनकी एक अलग ही पहचान है। उनकी मिलनसार छवी के कारण ही समाजवादी पार्टी के टिकट पर उनकी मां ने सत्ताधारी भाजपा के काफी दबाव के बाद भी बेलहरा चेयरमैन का चुनाव जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 

पार्टी के प्रति समर्पण व सेवाभाव के चलते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देष पर उन्हे युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। अपने मनोनयन पर अयाज खां ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी है उसका मैने पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ हमेषा ही निर्वहन किया है जिसके फलस्वरुप पार्टी हाईकमान द्वारा मुझ पर भरोसा जताकर जो बडी जिम्मेदारी दी गयी है उसका मै पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। आगामी विधानसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी को जिताने के लिये मेरे द्वारा पूरे प्रदेश का दौरा कर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। पार्टी की मजबूती व जीत ही मेरा लक्ष्य है जिसे पूरा करने के लिये मै कभी पीछे नही हटूंगा। अपने जनपद से तीन युवाओं को बडे पद पर प्रतिनिधित्व मिलने पर क्षेत्र के ही नही पूरे जनपद के सपा नेता व कार्यकर्ताओं मे खुशी का माहौल है लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे है। अयाज खान व नेहा सिंह आनंद के युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव और दानिश सिद्दीकी के मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर पूरे जनपद की जनता में खुशी का माहौल है। 

पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवाई, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, राजा राजीव सिंह, पूर्व सांसद राम सागर रावत, जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज, सदर विधायक सुरेश यादव, विधायक गौरव रावत, राम मगन रावत, जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड शाफे जुबेरी, विधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर लवकुष यादव, मोल्हेराम यादव, सपा नगर अध्यक्ष फतेहपुर नसीम गुड्डू, उदय भान रावत, बेलहरा नगर अध्यक्ष सुनील सोनी, सलमान वारसी, देशराज रावत, अनिल वर्मा, सुरेश यादव, विनीत सिंह, जफरुल इस्लाम पप्पू, ओम प्रकाश यादव, जुनेद सिद्दीकी, अली अहमद, बब्लू, अजय सभासद, नसीर आलम, अरशद खान, शादाब खान, इंद्रेश रावत, विनय सिंह, बेताब खान, छोटू, जमील अंसारी, इम्तियाज मलिक, अहमद खान, शहजादे, अकील कल्लू, रमेश यादव, डीडीसी ललित वर्मा, राजकुमार सिंह, रंजीत यादव, इशरत जमाल, मनोज, सरोज वर्मा, चंदन यादव, असगर मंसूरी, राम समुझ यादव, एकराम, जहीर, हारून खान, जेम्स यादव, राम लखन यादव, पंकज वर्मा आदि ने तीनों युवा नेताओं को मुबारकबाद देते हुए मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ