छात्रों ने दीवारों पर स्लोगन लेखन के जरिए टीबी रोग के प्रति किया जागरूक

छात्रों ने दीवारों पर स्लोगन लेखन के जरिए टीबी रोग के प्रति किया जागरूक

  • एमसीबीयू की राष्ट्रीय सेवा योजना की सराहनीय पहल

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ 

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय छात्र छात्राओं ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत न्यू इंडिया@75 के तहत में दीवारों पर स्लोगन लिखकर लोगों को कष्टप्रद और संक्रामक रोग टीबी के प्रति जागरूक किया। 

छात्रों ने दीवारों पर स्लोगन लेखन के जरिए टीबी रोग के प्रति किया जागरूक

एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक किया जिससे लोग आकर्षित हुए। टीबी एंबेसडर एवं स्वयंसेविका सोयलपुरी गोस्वामी ने बताया यह आज जिला अस्पताल नगर पालिका एवं मुख्य चौराहों पर स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक किया गया है, साथ ही यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे हमारा पूरा मध्यप्रदेश ही नही पूरा भारत टीबी रोग से मुक्त हो सके। 

छात्रों ने दीवारों पर स्लोगन लेखन के जरिए टीबी रोग के प्रति किया जागरूक

स्वयंसेवक नीलेश तिवारी ने टीबी बीमारी के बारे में बताया कि आम तौर पर इस बीमारी को लेकर अभी भी जागरुकता नहीं है, जिससे सही समय पर इलाज नहीं मिल पाता। जागरुकता ही लोगों को इस बीमारी से बचा सकती है। 

छात्रों ने दीवारों पर स्लोगन लेखन के जरिए टीबी रोग के प्रति किया जागरूक

यह जागरूकता अभियान कुलसचिव डॉ. जे. पी मिश्रा जी के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बी.एल कुम्हार, सुश्री अपर्णा प्रजापति, प्रो गुरु ओम मनु के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें स्वयंसेवक नीलेश तिवारी, अमन गुप्ता, सोयलपुरी गोस्वामी, पलक विश्वारी, वैशाली सोनी, सीमा अहिरवार, प्रियंका मोरया एवं अन्य स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ