अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बबेरू/बांदा। बबेरू क्षेत्र के ग्राम कोर्रा में किसान चौपाल लगाकर किसानोको सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी और कहा कि खुशहाल किसान से ही समृद्ध राष्ट्र का सपना साकार होगा किसानों को भरपूर फसल का दाम दिया जा रहा है एमएसपी मे दोगुना वृद्धि की गई है। आयोजित किसान चौपाल मे मुख्य अतिथि सासद आर के सिह पटेल ने कहाकिसानों को भरपूर फसल पर दाम दिया जा रहा है।
एमएसपी मे दोगुना वृद्धि की गई है इस सरकार मे बिचौलियो का कोई काम नही है। किसानो को दिक्कत नही है हमारी सरकार ने हर योजनायो मे काम किया है विधायक चन्द्रपाल कुशवाहा ने किसानो को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार मे पहली बार गेहू के साथ साथ घान, दलहन, तिलहन सभी तरह की फसलो की खरीद की गई है।
प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना मे किसानो को धनराशि देने का काम किया है क्षेत्रीय कानपुर बुन्देलखण्ड किसान मोर्चा अध्यक्ष बालमुकुन्द शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह , किसान मोर्चा के जिला मंत्री धनंजय करवरिया किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामनरेश मिश्रा आशीष गुप्ता, राजीव मिश्रा सन्तोष रामनारायण आदि सभी पदाधिकारी किसान मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.