अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
पैलानी/बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी कि आए दिन चर्चे सुर्खियों में रहते हैं। जिनका आज एक मामला देखने को मिला कि कृष्णलीला की अनुमति मांगने वालों पर कार्यवाही कर दी गई। आप को बता दे की पूरा मामला पैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरवंश पुरवा का है। जहां के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने आज उप जिला अधिकारी पैलानी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में 20 सितम्बर 21 को कृष्णलीला के लिए अनुमति मांगी गई थी परंतु थाना प्रभारी ने अनुमति नहीं दिए थे जिससे कृष्ण लीला का कार्यक्रम भी कैंसिल कर दिया गया।
इसके बाद भी थानाध्यक्ष पैलानी ने ग्राम वासियों के विरुद्ध न्यायालय में 107 /16 के तहत करीब 20 व्यक्तियों का पत्रावली प्रस्तुत कर दिया जिससे थाना प्रभारी द्वारा जबरन प्रताड़ित करने के लिए किया गया है जबकि अभियुक्तों ने अपनी स्वच्छता से हाजिरी मुचलका दाखिल कर दिया है और ग्रामीणों ने इस प्रकरण की जांच कराए जाने की उपजिलाधिकारी से मांग की है ग्रामीणों ने बताया कि पैलानी थाना प्रभारी द्वारा हम सीधे साधे लोगों का 107 /16 की कार्यवाही की गई है वहीं ज्ञापन देने के दौरान सतीश रामधनी रामप्रकाश रानू सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.