ईद मिलाद-उन-नबी के त्यौहार को देखते हुए चिल्ला थाना में हुई पीस कमेटी की बैठक

ईद मिलाद-उन-नबी के त्यौहार को देखते हुए चिल्ला थाना में हुई पीस कमेटी की बैठक

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

चिल्ला/बांदा। आने वाले ईद मिलाद-उन-नबी त्यौहार को देखते हुए आज सोमवार को चिल्ला थाना परिसर में थाना की पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता चिल्ला थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी पीस कमेटी के सदस्यों,व्यापार मंडल के दाधिकारियों, सभी ग्राम प्रधानो तथा अन्य ग्रामीणों को बताया कि आने वाले त्यौहार ईद मिलाद-उन-नबी में शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार ही मनाया जाएगा। सभी लोग शान्तिपूर्वक तरीके से त्योहार को मनाए। इस दौरान हाजी अय्यूब, मदन गुप्ता, मु0सुहैल, मोहम्मद हनीफ, सिराज अहमद, मोहम्मद यासिर, अंसार अहमद, महफूज, निजामुद्दीन जियाउल, लड्डन, मुस्ताक, अनवर, अयाज, मो0 अनस, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ