- महाराज के अंतिम दर्शन को उमड़ी अनुयायियों की भीड़
तिंदवारी (बांदा)। बीते कुछ समय से बीमार चल रहे सिंघौली कुटी के संत त्यागी महाराज के रविवार रात्रि शरीर छोड़ गोलोक वासी होने की खबर से क्षेत्र सहित अन्य जनपदों के उनके अनुयायियों व संत समाज में शोक की लहर छा गई। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए आने जाने वालों का ताता लगा रहा। तिंदवारी विकासखंड के ग्राम सिंघौली में स्थित कुटी के संत त्यागी महाराज का अंतिम संस्कार ग्राम प्रधान अरुण कुमार शुक्ला की देखरेख में कोइलहा के संत नाम निरूपम शाह महाराज के हाथों पूर्ण संत विधा के अनुसार क्षेत्र सहित तमाम जनपदों से आए बड़ी संख्या में उपस्थित संतो की मौजूदगी में समाधि के रूप में किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्वामी जी के अनुयाई, शिष्य तथा भक्तजन उपस्थित रहे। जिन्होंने नम आंखों से स्वामी जी को अंतिम विदाई देते हुए बार-बार नमन किया।
यहां जसईपुर कुटी के स्वामी जयरामदास, कुरसेजा महंत परमेश्वर दास महाराज, पलरा के महंत संतोष दास महाराज, त्रिभुवन दास महाराज शाहूरपुर, महेश दास महाराज महोखर, पहलवानानंद खपटिहा कला, काली कमली वाले महाराज पाटनपुर सहित भिड़ौरा प्रधान शिव नायक सिंह, श्रीपाल यादव पूर्व प्रधान छिरहुटा,छिरहुटा प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश कुमार तिवारी, रमेश चंद्र गुप्ता पूर्णिमा क्लॉथ स्टोर, अरुण कुमार सिंह पटेल, राजेश सिंह मुरवल, बड़े लाल सिंह, पिंटू यादव, राजनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.