पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किसान चौपाल का हुआ आयोजन


सूरज सिंह, विशेष संवाददाता 

बाराबंकी। जिले के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के देवीगंज मंडल के गैरिया गांव में भाजपा द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। चौपाल में बोलते हुए क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र दिलीप यादव ने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष राकेश लोधी ने कहा कि किसान किसी के बहकावे में आने वाला नही है। आगामी चुनाव में विपक्षियों के सारे मंसूबे ध्वस्त हो जायेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह रिंकू, सरोज पाठक, मण्डल महामंत्री मनोज सिंह, देवीगंज मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला आशू, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सनी, सन्तोष सिंह, विनोद साहूं प्रधान, सनद तिवारी प्रधान, उमेश तिवारी, अनुज सिंह, आनंद तिवारी, राम सुरेश वर्मा राम तीर्थ गौतम समेत अन्य मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ