विधायक ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों किया स्वागत


  • कोई भी दरियाबाद वासी नही मरेगा रक्त के अभाव में : भाजपा किसान मोर्चा बनीकोडर

सूरज सिंह, विशेष संवाददाता 

बाराबंकी। जिले के विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद के भाजपा किसान मोर्चा बनीकोडर मंडल के पदाधिकारियों का विधायक सतीश चन्द्र शर्मा ने अपने निज आवास पर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। विधायक ने सभी पदाधिकारियों को लोगों से जन संपर्क कर लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराने व फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपील करने को कहा। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री आशीष सिंह ने बताया कि विधायक सतीश चन्द्र शर्मा के संरक्षण में भाजपा किसान मोर्चा ने यह प्रण किया है कि कोई भी विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद अंतर्गत का व्यक्ति रक्त के अभाव में नहीं मरेगा उसके लिए भाजपा किसान मोर्चा की टीम अपना खून देने के लिए खड़ी है। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष राजीव मिश्रा, आकाश सिंह, दीपक मिश्रा, सतीश कुमार, अंकित कुमार, पारस नाथ सहित कई भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ