बबेरु/बाँदा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से यात्रियों से भरा विक्रम पलटा, जिसमें सवार 4 यात्री घायल हो गए, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जिसमें एक को जिला अस्पताल रिफर कर दिया और बाकी घयलों का इलाज जारी है। बबेरू तहसील क्षेत्र के गुजेनी मोड़ के पास ट्रैक्टर की टक्कर से यात्रियों से भरा विक्रम पलट गया। जिसमें मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव से यात्री भरकर विक्रम बबेरू की ओर आ रहा था, तभी गुजेनी मोड़ के पास पीछे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया।
जिससे यात्रियों से भरी विक्रम पलट गई। और विक्रम में सवार यात्री रामलखन पुत्र रामऔतार (65) छात्रा शिवानी गुप्ता (20) प्रीति तिवारी (20) रचना शुक्ला (20) चारों निवासी समगरा थाना मरका घायल हो गए। जिनको 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बबेरु में भर्ती कराया गया, जिसमें डॉक्टरों द्वारा रामलखन का पैर फैक्चर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया, और बाकी तीनों छात्राओं का इलाज जारी है। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.