- सदर विधायक ने पीड़ितां से मिलकर दिया मदद का भरोसा
- फोटो ग्राफर फाउण्डेशन ने दी आर्थिक मदद
बांदा। पद्माकर चौराहे स्थित मंजूश्री स्टूडियो में आग लग जाने के कारण घर और दुकान का लाखों रूपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे मकान का कुछ हिस्सा जलने से बच गया, लेकिन घर के बाहर दुकान पर रखा हुआ सारा सामान जिसमें 04 वीडियो कैमरे, 05 डिजिटल फोटो कैमरे, एक कलर फोटो कापी मशीन, एक ब्लैक एण्ड व्हाइट फोटो कापी मशीन, एक बड़ा कलर प्रिन्टर, दो कम्प्यूटर मय टी0एफ0टी0 एवं फोटो गुड्स का सम्पूर्ण जिसमें पैन डाइव, फोटो फ्रेम, एल्बम, सीडी,डीवीडीकैसेट्स आदि सम्पूर्ण जलकर खॉक हो गया। करीब 15-20 लाख रूपये के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
दुकान मालिक स्व0 उमेश कुमार धुरिया जिनकी विगत मई माह में कोरोना से दुखद मृत्यु हो गयी थी। उसी कार्य को उनकी पत्नी के द्वारा संचालित किया जा रहा था। जिससे वह अपनी तीन बेटियों एवं एक पुत्र का भरण-पोषण करती थी। अब प्रार्थिया के पास जीविकोपार्जन का कोई भी सहारा नहीं रह गया है और परिवार के सभी लोग बुरी तरह से अपने आपको असहाय महसूस कर रहे हैं। इसी क्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को प्रार्थिया ने बच्चों सहित जाकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने उसे सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिलाये जाने एवं स्वयं के द्वारा जो भी मदद सम्भव होगी।
उसका आश्वासन दिया एवं साथ ही साथ ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउण्डेशन रजि0 के सभी सम्मानित सथियों ने परिवार के लिये त्वरित सहायता करते हुये 35001/-रू0 की सहयोग राशि दुकान श्रीमती गीता धुरिया को प्रदान की और आश्वासन दिया कि और भी जो सम्भव मदद हो सकती है। वह संगठन के द्वारा प्रदान की जायेगी और सरकार से भी उचित मुआवजे के लिये संघर्षशील रहने का आश्वासन दिया। सभी सदस्यों ने आगजनी के दिन तन-मन से आग बुझाने में भरपूर सहयोग किया, जिसमें फायर बिग्रेड के कुलदीप कुमार, बलखण्डी नाका चौकी इंचार्ज, सी0ओ0सिटी राकेश कुमार, शहर कोतवाल राजेन्द्र आदि की टीम ने आग बुझाने में जी-जान से सहयोग की सराहना की।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.