रासेयो इकाई स्वयंसेविका ने रंगोली बनाकर मनाई दीपावली और दिया जागरूकता सन्देश

छतरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजपुर लेवल 2 एमसीएच सेन्टर बीमॉक छतरपुर केंद्र पर महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई छतरपुर स्वयंसेविका अस्मिता चौरसिया एवं स्टाफ के साथ मिलकर रंगोली बनाई। जिसमें उन्होंने समाज में फैली कुरितियों से उबरने का संदेश दिया। रंगोली के रंगों व दीयों के जगमगाहट में स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में एक अलग सा रंग भर दिया। अस्मिता ने बेटी बचाओ, नशा मुक्त देश, पर्यावरण बचाओ, जल अनमोल है, शांतिमय देश, प्रदूषण रहित दीवाली, धरती बचाओ, नारी सशक्तिकरण, शुभ दीवाली आदि पर आकृतियां बनाकर रंगोली सजाई। स्वयंसेवक का उत्साह रंगों की तरह रंगीला था। केंद्र को दीवाली के उपलक्ष्य में सजाया गया।

अस्मिता चौरसिया ने बताया मास्क है जरूरी कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपायों में मास्क लगाना सबसे आवश्यक है। यह न सिर्फ आपको कोरोना से सुरक्षित रखेगा साथ ही  पटाखों से निकलने वाला धुंए से होने वाले खतरे को भी कम करने में सहायता करेगा। बाजार जाते समय या दीपावली मनाते वक्त हमेशा मास्क लगाकर रखें। त्योहारों के इस मौसम में हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। विशेषकर बाजार में सामान खरीदने के बाद या लोगों से मिलने के बाद हाथों को अल्कोहल युक्त सैनिटाइज़र से अच्छी तरह से साफ करें। 

एक बात का ध्यान रखें कि सैनिटाइज़र अत्यधिक ज्वलनशील होते हैं, ऐसे में मोमबत्ती या दीया जलाने से पहले सैनिटाइज़र न लगाएं। रंगोली के माध्यम से आम जन तक सन्देश पहुँचाया जिसमे विश्विद्यालय समन्वयक डॉ. बहादुर सिंह परमार कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बीएल कुमार, प्रोफेसर अपर्णा प्रजापति, गुरू ओम मनु एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ