भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने की अधिकारियों से मुलाकात


श्रेयांश सिंह सूरज, विशेष संवाददाता 

बाराबंकी जिले के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल देवीगंज के अध्यक्ष प्रदीप सिंह व उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट से मिलकर क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देवीगंज प्रदीप सिंह ने मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह के साथ एसडीएम तथा सीओ रामसनेहीघाट से मिलकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया ।युवा मोर्चा के इन पदाधिकारियों ने अधिकारियों से क्षेत्र के विकास पर चर्चा कर व्यवस्था में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ