यातायात पुलिस ने किया मेडिकल परीक्षण शिविर का आयोजन

  • शिविर में वाहन चालकों का हुआ परीक्षण

बांदा। रविवार को यातायात माह के सातवें दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के पथ प्रदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात आरके सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक एमएस शुक्ल की उपस्थिति में झांसी मिर्जापुर मार्ग पर स्थित भूरागढ़ बाईपास पर मेडिकल शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आंख, कान एवं एक्स-रे टेक्नीशियन विशेषज्ञ डाक्टर बृजेश कुमार द्विवेदी, डा ईशान दीक्षित, डाक्टर शानिब साहिद, डाक्टर महफूज खान जिला अस्पताल बांदा सम्मिलित हुए। 

इस अवसर पर बस, ट्रक, आटो एवं चार पहिया वाहनों के चालकों का आंख, कान का विधिवत 120 चालकों का परीक्षण किया गया तथा सभी चालकों को सीट बेल्ट धारण करके चलने, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा ओवर स्पीड न करने के बारे में भी विधिवत यातायात पुलिस द्वारा जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मटौंध अरविंद सिंह गौर चौकी प्रभारी भूरागढ़ श्री विनोद कुमार एवं अन्य पुलिस जन उपस्थित रहे। वाहन चालकों के साथ ही साथ पुलिस जन का भी बीपी, कान एवं आंख का परीक्षण किया गया। वाहन चालकों द्वारा इस कैंप के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ