शिवम सिंह, संवाददाता
जसपुरा/बांदा। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से 2022 में प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए अभी से बूथों से लेकर प्रदेश स्तर तक के संगठन को मजबूत करने के साथ ही हर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, गलियों गलियों में निकलने का आवाहन किया है पार्टी संगठन ने। उसी के क्रम में आज रविवार को बाँदा से निकल कर हमीरपुर जा रहे जनपद के कद्दावर नेता, स्पोर्ट्स बिंग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व बालीबाल खिलाड़ी हसनउद्दीन सिद्दीकी उनके साथियों का जसपुरा कस्बे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
जहाँ पर हसनउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आने वाली सरकार समाजवादियों की है बस सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर मे सपा की नीतियों को बताना है। इस मौके पर उमा सिंह, नरेंद्र सिंह गौतम छोटू भैया, अमित द्विवेदी,संतराम बाल्मीकि, नरेंद्र सिंह गौतम, सभाजीत यादव, तालीफ़, शुभम द्विवेदी, पुष्पराज द्विवेदी, मनोज आदि दो दर्जन कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.