पति के लापता होने से परेशान महिला ने मुख्य चौराहे पर बैठकर किया प्रदर्शन, पति को ढूंढने की मांग

बबेरु/बाँदा। पति लापता होने पर और परिवारी लोगों पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर महिला ने चौराहे पर बैठ कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस व विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने महिला को समझा-बुझाकर मांगे पूरी करने का आश्वासन देकर वापस घर भेजा। बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे का पर महिला रोशनी तोमर निवासी मनोरथ कुशवाहा कॉलोनी कस्बा व थाना बबेरु ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते पति अजय कुमार पुत्र सुनील कुमार उम्र 22 वर्ष 30 अक्टूबर को लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी बबेरू कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। 

और महिला ने अपने ससुर व जेठ के ऊपर पति के छुपाने का गंभीर आरोप लगाया है। उसी से परेशान महिला रोशनी तोमर अपने 3 माह के बच्चे को लेकर मुख्य चौराहे पर पति को ढूंढने तथा महिला बच्चे के खाने पीने की व्यवस्था किए जाने और परिवारी लोगों पर कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर मुख्य चौराहे पर बैठ कर प्रदर्शन किया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर कस्बा चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार तथा विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने पहुंचकर महिला को समझा-बुझाकर घर भेजा। और महिला के खाने पीने की व्यवस्था किए जाने तथा पति को ढूंढने आश्वासन दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ