सफाई कर्मचारी के न आने से गांव में लगा गन्दगी का अम्बार

राजेश शास्त्री, संवाददाता 

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील व विकास खण्ड इटवा अन्तर्गत ग्राम पंचायत जनिकौरा के राजस्व ग्राम मुडिला बक्शी में सफाई कर्मचारी के न आने से गांव में गन्दगी का अम्बार लगा है। जानकारी के अनुसार इटवा विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत जनिकौरा के राजस्व ग्राम मुडिला बक्शी में नालियों की सफाई न होने से गन्दगी का अम्बार लगा है। बताया जाता है कि सफाई कर्मचारी बीते तीन महीने से गांव में नहीं आया है। गांव की नालियां पट चुकी हैं। नालियों में गन्दगी जमा होने से दुर्गन्ध निकलती है। नालियों में कीचड और गन्दा पानी जमा होने के मच्छरों की भरमार हो गयी है। गांव के लोगों का कहना है कि नालियों की गन्दगी से बीमारियां फैलने की आशंका बनी है। 

नाली में पानी जमा होने से लोगों के घरों के दीवाल और फर्श पर शीलन चढ़ता जाता है। गांव वालों का कहना है कि हम लोग अपने घरों के सामने नाली स्वयं साफ करते है। प्रकाश पर्व दीपावली पर भी गांव में नालियों की सफाई नहीं की गयी। गांव वालों ने विभाग से मांग किया है कि गांव में सफाई कर्मचारी भेज कर नियमित रूप से गांव में नालियों की सफाई कराया जाए। इस सम्बंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने बताया कि इस प्रकाश की शिकायत नहीं मिला है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ