- भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर कवरेज करने एवं प्रकाशित करने पर पत्रकारों के ऊपर हो रही मुकदमा की फर्जी कार्रवाई
- 26 दिसंबर 2021 को दिल्ली में होगी अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार मोर्चा के बैनर तले पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों की मीडिया अधिकार महापंचायत
राजेश शास्त्री, संवाददाता
नई दिल्ली/पीआईवी। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एके बिंदुसार ने कहां की उत्तर प्रदेश सहित संपूर्ण भारत के पत्रकार एवं पत्रकारिता खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन पत्रकारों के उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आ रहा हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर कवरेज करने एवं खबर प्रकाशित करने पर पत्रकारों का उत्पीड़न किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन पत्रकारों के ऊपर फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं सभी राजनीतिक पार्टियां मौन हैं सत्ता से लेकर विपक्ष तक सिर्फ अपने वोट की राजनीति करने में लगे हुए हैं।
उन्होंने समस्त पत्रकार बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि आप राजनीतिकरण से बचें लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की मजबूती के लिए मीडिया को सशक्त बनाने के लिए सभी पत्रकार संगठन एक मंच पर आए उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर 2021 को दिल्ली में पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों का एक महापंचायत किया जा रहा है जिसमें मीडिया अधिकारों को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी एवं आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी उन्होंने कहा कि 2022 में पत्रकारों के अधिकारों को लेकर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष की एक मजबूत नींव रखी जाएगी।
श्री एके बिंदुसार ने सभी पत्रकार बंधुओं एवं पत्रकार संगठनों के संस्थापक एवं अध्यक्ष से अपील करते हुए कहा कि आप सभी साथी अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के बैनर तले एकजुट होकर सामूहिक रूप से अपनी आवाज को बुलंद करें। उन्होंने समस्त पत्रकार संगठनों के संस्थापक एवं अध्यक्ष का आवाहन करते हुए 26 दिसंबर 2021 को दिल्ली में होने वाले मीडिया अधिकार महापंचायत में आमंत्रित करते हुए सभी पत्रकार संगठनों से समर्थन देने की अपील की हैं।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.