बबेरु/बाँदा। नशेड़ी देवर ने भाभी को पीटकर किया घायल और गला घोट कर हत्या करने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोगों ने पहुंचकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, और देवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत किया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव के मजरा मौहारी डेरा की रखने वाली घायल महिला छेददी पत्नी राजेश उम्र 35 वर्ष की मां बिट्टी देवी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात मेरी बेटी छेददी के साथ देवर नशे की हालत में मारपीट किया है। और गला घोट कर हत्या करने का प्रयास किया है।
जैसे ही मायके पक्ष के लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर रविवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरु में भर्ती कराया, जहां पर महिला का इलाज किया गया। और इलाज कराने के बाद कोतवाली पर पहुंचकर देवर के खिलाफ शिकायत किया।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.