बांदा। रविवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा महुआ मण्डल के ग्राम महुआ, तेरा, बलखेडा, पतौरा, सरस्वाह तथा गढी चाँदपुर आदि ग्रामों में जाकर जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण करने के आदेश दिये और चल रहे विकास कार्या को मौके पर जाकर देखा तथा आश्वस्त किया कि विधानसभा में सतत विकास और सतत सम्पर्क हमेशा जारी रहेगा।  विधायक जी द्वारा ग्रामवासियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा मतदाता पुनरीक्षण तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष सदस्यता अभियान की जानकारी भी दी। 

इस अवसर पर महुआ मंण्डल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह (शैलू), ग्राम प्रधान श्रीमती विनीता त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी महामंत्री अमरमणि त्रिपाठी, मुन्नीलाल चौरसिया, उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा विनोद सिंह, सेक्टर संयोजक, ग्राम प्रधान सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।