- युवा इंजीनियर अमित कुमार मिश्रा इटवा विधानसभा प्रभारी नियुक्त हुए
राजेश शास्त्री, संवाददाता
सिद्धार्थनगर। आगामी विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारी करते हुए वीआईपी विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के बलुआ चौराहा पर शनिवार को पीस पार्टी के जन्सम्पर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जन्सम्पर्क कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर जिला अध्यक्ष हुसैन अहमद ने युवा इंजीनियर अमित कुमार मिश्रा को इटवा विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया।
जनसंपर्क कार्यालय पर मोजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीस पार्टी के स्टार प्रचारक तथा राष्ट्रीय महासचिव अरबाब फारूकी ने पार्टी की नीतियों को बताया। महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार, नफ़रत की राजनीति से प्रभावित दुष्परिणाम पर लोगों से विचार-विमर्श करने के लिए कहा। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अयूब के मिशन को बताया। उन्होंने देश की एकता और अखण्डता के लिए हिन्दु-मुस्लिम एकता पर बल दिया। आगे कहा कि पीस पार्टी ने इसी लिए नारा दिया कि देश में एकता का राज चलेगा, हिन्दु-मुस्लिम साथ चलेगा।
इसी क्रम में विधानसभा प्रभारी युवा, इंजीनियर अमित कुमार मिश्रा ने इटवा जैसे पिछडे क्षेत्र से बेरोजगारी, अशिक्षा दूर करने और रोजगार बढ़ाने के संसाधन बढाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हुसैन अहमद तथा संचालन पीस पार्टी प्रदेश महासचिव अब्दुर्रहमान ख़ान नूरी ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों में मौलाना हेदायतुल्लाह, फजलुर्रहमान, इटवा विधान सभा अध्यक्ष मासूम अली, लाल बाबू मिश्रा, पल्लन पांडेय, ब्रम्हचारी मिश्रा, मौलाना हबीबुर्रहमान, मौलाना इज़हार, अर्जुन मिश्रा, सोनू कुमार गौतम, बरकत ख़ान, इब्राहिम ख़ान, राजू मिश्रा सहित आम जनमानस उपस्थित रहे।
Hey! I've been using slice card for my spends. Enter my code WOLF128926 while signing up and we'll each get Rs. 300 😍

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.