- बड़ी तादाद में बरामद हुई बारूद और पटाखे
- एसपी के निर्देश पर एसओजी ने की कार्यवाही
- नगर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका प्रागीतालाब का मामला
अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बांदा। जनपद बांदा पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। एसपी के निर्देेश पर एसओजी टीम द्वारा शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका प्रागी तालाब में 10 कुन्तल बारूद विस्फोटक सामग्री सहित पटाखे भी बरामद हुए है। एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली में पटाखे के कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उधर एसपी ने बताया कि आगामी दीपावली के मद्देनजर की जा रही कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन को सूचना मिली नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत प्रागीतालाब मर्दननाके में मो. रसीद पुत्र मो. अजीज उर्फ अज्जन नेता द्वारा भण्डारण के लाईसेंस की आड़ में अवैध पटाखा निर्माण का काला कारोबार किया जा रहा है। एसपी ने एसओजी को तत्काल कार्यवाही की निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर हरकत में आई एसओजी टीम ने अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारकर वहां से लगभग कुंतल बारूद व सिस्फोटक पदार्थों सहित भारी मात्रा में अवैध पटाखे भी बरामद किए हैं। उधर कार्यवाही की सूचना एसपी को मिलते ही एसपी अभिनंदन स्वयं घटना स्थल पर पहुंच गये।
वहीं एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली में मर्दननाका निवासी पटाखा कारोबारी मो. रसीद पुत्र मो. अजीज उर्फ अज्जन को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उधर पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ व पटाखों को कब्जे में लेने के बाद गोदाम को सीज कर दिया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर एसओजी, पुलिस टीम के अलावा मुख्य अग्निशमन अधिकारी व उनकी टीम भी मौजूद रही।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.