कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने उपजिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजेश शास्त्री, संवाददाता 

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने मंगलवार को त्रिपुरा में हुए हिंसा में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन उपजिला अधिकारी इटवा को सौंप कर कार्यवाही की मांग किया। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि  पिछले कई दिनों से त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय के लोगों, मस्जिदों और मजारों पर राज्य की भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त आतंकी संगठनों द्वारा हमले किये जा रहे हैं। कई मस्जिदों में आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं। राज्य की भाजपा सरकार और पुलिस का रवैया हिंसा को प्रश्रय देने वाला रहा है। 

जिसके कारण पूरे प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल बना हुआ है। इस लिए कांग्रेस पार्टी की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ निम्म मांग करती है। त्रिपुरा सरकार को निर्देशित करें कि वह अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए हिंसा करने वाले संगठनों और लोगों के खिलाफ़ क़ानूनी कार्यवाई करें। हिंसा के दौरान अपनी ज़िम्मेदारियों को न निभाने, हिंसा को उकसाने व मूक दर्शक बने रहने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनकी आपराधिक संलिप्तता की विभागीय जाँच कराई जाए।

सरकार पीड़ित मुसलमानों को हुए आर्थिक नुकसानों की क्षतिपूर्ति करे। आगजनी की शिकार मस्जिदों और मजारों का सरकार पुनर्निर्माण कराए। सोशल मिडिया पर मुसलमानों के खिलाफ़ नफ़रत भरे संदेश प्रसारित करने वाले संगठनों और व्यक्तियों के खिलाफ़ क़ानूनी कार्यवाई सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर हाजी जावेद अहमद, समील्लाह खान, लजीम मेकरनी, सद्दाम अलीमी, इम्तियाज़ अहमद, नफ़ीस अहमद, ओबैदुर्रह्मण गुड्डु, निसार अहमद, शानू मुस्तफ़ा, हकीमुल्लाह आदि लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ