एसडीएम ने निर्माणाधीन गौशाला का किया निरीक्षण

 

  • निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे तहसीलदार

शिवम सिंह, संवाददाता 

पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के सिंधन कलाँ के निर्माणाधीन गौशाला का आज मंगलवार को निरीक्षण किया उपजिलाधिकारी सुरभि शर्मा व तहसीलदार तिमराज सिंह ने।सिंधन कलाँ के निर्माणाधीन गौशाला केंद्र को जल्द से जल्द पूरा निर्माण करने के आदेश दिया ठेकेदार को। उप जिलाधिकारी सुरभि शर्मा ने बताया कि इस समय पूरे पैलानी तहसील क्षेत्र में 36 गौशाला हैं। जिनमे अन्ना जानवरों को रखा जाएगा। जिससे कि किसानों की फसल बच सके। बता दें कि निर्माणाधीन सिंधन कलाँ की गौशाला केंद्र करीब एक हजार गौवंश रखने की योजना है। 

इस समय मसूर, मटर, सरसों, चना, गेंहू आदि की फसलें बोई जा रही हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए गोशालाओं में गोवंश रखे जाने है। सभी गोशालाओं में शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए।उपजिलाधिकारी ने तहसील के सभी पशु चिकित्सको को भी आदेशित किया है कि अपने अपने क्षेत्र के प्रत्येक गौशाला में घायल गोवंशों की समय रहते दवा की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ