खाकी के संरक्षण में आबाद हुए जुआड़खाने

  • आये दिन होते विवादों से हो सकती है बड़ी घटना

जसपुरा/बांदा। कस्बे जसपुरा में इस समय अवैध नालबंद जुआड़खाने आबाद हो चले हैं। दीवाली के एक सप्ताह पहले से जब तक इन जुआड़खानों में रोजाना लाखों का वारा-न्यारा हो रहा है। जुआड़ियों में पैसों के लेने देन के विवाद में अक्सर मारपीट की घटनाएं सहित धमकी देना आम बात हो चुकी है। यदि इसी तरह चलता रहा तो किसी भी समय कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। सूत्रों के अनुसार जसपुरा कस्बे में कई जगहों पर जुआ खेला जाता है। जिसमें आए दिन विवाद होता है कभी-कभी विवाद इतना बढ़ जाता है कि एक दूसरे पर मारपीट भी होने लगती हैं। सूत्रों के अनुसार जसपुरा कस्बे में शंकरपुरवा डाक्टर भीमराव अंबेडकर स्कूल के पीछे व अन्य कई जगहों पर खुलेआम पुलिस की संरक्षण में जुआ होता है। लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर एक भी बार ध्यान नहीं देता। जब कोई बड़ी घटना हो जाएगी तब भी पुलिस प्रशासन ध्यान देगा।

चना का साग तोड़ने गई छात्रा से दुष्कर्म

कमासिन/बांदा। यहां से 5 किलोमीटर दूर मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को अपराहन 2:00 बजे कक्षा चार की 9 वर्षीय छात्रा दो सहेलियों के साथ चना का साग तोड़ने गई थी कि वही बगल के खेत में एक 14 वर्षीय युवक ने छात्रा को किसी काम के बहाने बुलाकर दुष्कर्म कर डाला छात्रा के चीखने पर कुछ दूर पर खेत में काम कर रहे हैं एक सजातीय व्यक्ति ने जब घटना स्थल की ओर दौडा तबकिशोर भाग खड़ा हुआ बताया गया है कि अनुसूचित जात की 9 वर्षीय छात्रा दो सहेलियों जिनकी उम्र क्रमशः नव वर्ष वह 7 वर्ष है जो कक्षा 4 वदों की छात्राएं हैं के साथ चने का साग तोड़ने गई थी पड़ोस के ही एक 14 वर्षीय युवक रोहन पुतृ धर्म पाल आरख ने एक छात्रा को किसी काम के बहाने बुलाकर अरहर के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया चीखने पर कुछ दूर पर खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने जब आवाज सुनी तो उधर दौड़ा लेकिन तब तक आरोपी रोहन भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है तथा आरोपी रोहन की तलाश की जा रही है और छात्रा को मेडिकल जांच हेतु बांदा भेजा गया है।

किसान की हृदय गति रुक जाने से हुई मौत

बबेरू/ बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र के मऊ गांव में एक युवक किसान खेत जोतवाने के लिए गया हुआ था। वापस लौटते समय रास्ते में हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई है,परिजनों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां पर डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बबेरू तहसील क्षेत्र के मरका थाना अंतर्गत मऊ गांव के रहने वाले लाल मोहम्मद खां पुत्र जुम्मन खां उम्र 40 वर्ष यह अपने खेतों को ट्रैक्टर से जोतवाने के लिए गया था। ट्रैक्टर से खेत को जोतवाने के बाद घर आ रहा था, तभी रास्ते में अचानक सीने में दर्द हुआ, जिससे पास के लोगों के द्वारा ट्रैक्टर में बैठाकर ला रहे थे। तभी रास्ते में और अचानक तबीयत बिगड़ी, जिससे आसपास व परिजनों के द्वारा डायल 112 पीआरवी पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। 

जहां पर डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया हैं। उधर मृतक की पत्नी शहरुन निशा का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक लाल मोहम्मद खान के एक लड़की व तीन लड़का है, जिसमें लड़की का नाम सालवी उम्र 8 वर्ष पुत्र, सलमान 6 वर्ष, अहमद रजा 4 वर्ष, इदरीश 2 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है। यह भी बताया गया कि 7 बीघा जमीन है, जिसको जोतवाने के वहीं खेत गया था, तभी अचानक तबियत बिगड़ी थी, मरका थाना पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और आगे की कार्यवाही की जा रही है।