बांदा की संक्षिप्त ख़बरों को पढ़ें मात्र दो मिनट में


बैंक मित्र अभिलाष गुप्ता को मिला प्रथम पुरस्कृत

तिंदवारी(बाँदा)। इंडियन बैंक में बैंक मित्रो की समीक्षा बैठक की गई जिसमें बैंक मित्रो द्वारा किया गए कार्यों का जायजा लेते हुए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में बताते हुए सभी बैंक मित्रो को अपने ग्राम में सभी ग्राम वासियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया और उत्कृष्ट बैंक मित्रो को सम्मानित किया गया। इंडियन बैंक तिंदवारी शाखा से संबद्ध बैंक मित्र अभिलाष गुप्ता को अंचल प्रमुख उत्तम दत्ता द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जन सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर इंडियन बैंक अंचल प्रमुख उत्तम दत्ता ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जनसु रक्षा योजना परिपूर्णता कैंपेन चलाया जा रहा है, जिस के तहत सभी पात्र ग्राहकों को इन योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश भारत सरकार ने दिया है।

धूमधाम से मनाया गया मौलाना वहीद निजामी का सालाना उर्स

बांदा। मौलाना अब्दुल वहीद सूची चिश्ती निजामी का 26 वां सालाना उर्स सोमवार को मनाया गया इस्लामी कैलेंडर के रवि अव्वल माह की 25 तारीख को मनाए जाने वाले उर्फ की शुरुआत सुबह छावनी स्थित दरगाह पर कुरान ख्वानी से हुई, दोपहर बाद दरगाह पर गुल और चादर पोशी हुई, गुस्ल की रस्म भी अदा की गई, लंगर का आयोजन भी हुआ, बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की, देर रात सजी महफिल में कव्वाल मंगू और असलम ने कलाम पेश किए। इस मौके पर सफीक अहमद, अब्दुल अब्दुल कुददूस, असलम खान, पीरु भाई, अच्छे मियां शाहिद अली निजामी, अफजाल अहमद, कमाल अहमद निजामी, अरशद अहमद, मौलाना मेराज अहमद आदि शामिल है सज्जादा नशीन हाजी इकबाल अहमद निजामी ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

स्वच्छता ही सेवा के तहत चला सफाई अभियान

तिंदवारी/बांदा। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत जिलाधिकारी  के निर्देशन पर मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश पांडेय के दिशानिर्देशन पर क्षेत्र के बेंदा गांव में विशेष साफ सफाई अभियान व श्रमदान किया गया। बेंदाघाट स्थित अंत्येष्टि स्थल, काली देवी मंदिर, घाट की सफाई कराई गई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, बीडीओ खंड अमित यादव, स्वच्छ भारत मिशन के डीपीसी डॉ. मनोज द्विवेदी, एडीओ पंचायत विनोद झा, खण्ड प्रेरक धर्मेन्द्र कुमार, प्रधान ब्रजेश सिंह, सचिव रामचन्द्र व  सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

खप्टिहा कलाँ में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मे चटकी लाठी-डंडे

पैलानी/बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलाँ चौकी अंतर्गत खप्टिहा कलाँ गांव के बेहराई मोहल्ले में आज जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में बातों ही बातों में एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडे बरसाने लगे। जिसमे से मिथुन पुत्र पुन्ना उम्र 24 साल, लक्ष्मी पत्नी मनीराम उम्र 25 साल, गीता पत्नी संतराम उम्र 35 साल,पाली पुत्र पूर्णा उम्र 20 साल, संतराम पुत्र पूर्णा उम्र 40 साल के बीच मे जमीन को लेकर विवाद हुआ था।जिसमे से मिथुन, लक्ष्मी तथा गीता चोटिल हो गए हैं जिनको ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर पहुँची खप्टिहा कलाँ चौकी पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से लक्ष्मी तथा गीता को प्राथमिक उपचार के बाद घर लेकर परिजन आ गए तथा मिथुन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लेकर गए। खप्टिहा कलाँ चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों से कोई तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

किसानों ने अन्ना जानवरों से परेशान होकर उपजिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र

पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के शेखूपुर गांव के तीन दर्जन से अधिक किसानों ने आज मंगलवार को अन्ना जानवरों से परेशान होकर उपजिलाधिकारी सुरभि शर्मा को दिया प्रार्थना पत्र।किसानों ने उपजिलाधिकारी को बताया कि उनकी फसलों को अन्ना जानवर खा रहे हैं जिससे उनको काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने उपजिलाधिकारी को बताया की उनके गांव में गौशाला न होने की वजह से अन्ना जानवर उनकी फसलों को चट कर रहे हैं। उन लोगों के द्वारा ग्राम प्रधान से भी कहा गया तथा सभी जिम्मेदारों को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन गौशाला का निर्माण न होने के कारण उनका नुकसान हो रहा है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ