कट्टरपंथी संगठनों की जांच कर प्रतिबन्ध लगाया जाये- शमीम खान


जयराम अनुरागी

बलिया। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी ने हफ्तों से त्रिपुरा में हो रही सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में राष्ट्रपति  को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से कलेक्ट्रेट बलिया में उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व बलिया, मऊ, गाजीपुर के प्रभारी मोहम्मद शमीम खान व जिला अध्यक्ष अमानुल हक़ अब्बासी के नेतृत्व में दिया गया।पत्रक देने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व बलिया, मऊ, गाजीपुर के प्रभारी मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि इस तरह से सांप्रदायिक हिंसा से देश कमजोर होता है, यह सब केवल चुनाव में लाभ पाने के लिए किया जा रहा है। ऐसी कट्टरपंथी संगठनों की जांच करा कर उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मांग की जाती है कि तत्काल प्रभाव से त्रिपुरा सरकार को बर्खास्त करने का आदेश करें।जिलाध्यक्ष अमानुल हक अब्बासी ने कहा कि त्रिपुरा सरकार की लापरवाही की देन है कि इस तरह की सांप्रदायिक हिंसा भड़की, जहां पर बड़ी तादाद में अल्पसंख्यक समाज के लोगों के साथ लूटपाट और हिंसा की गई। इस तरह का कृत्य अति निंदनीय है। हम सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर जिला प्रमुख महासचिव महताब आलम, जिला उपाध्यक्ष कालिका प्रसाद व मोहम्मद इमरान खान, जिला कोषाध्यक्ष आबिद अली, जिला संगठन मंत्री गण मायापती पांडेय व मुदस्सिर अंसारी, जिला सचिव रिजवान अहमद, फरीद अहमद मुराद व मोहम्मद शाकिर, जिला कार्यसमिति के सदस्य मोहम्मद नसीम खान, विधानसभा प्रभारी सिकंदरपुर सद्दाम हुसैन, विधानसभा अध्यक्ष फेफना मोहम्मद शाहिद, विधानसभा अध्यक्ष सदर बलिया मोहम्मद अशफाक खान, विधानसभा अध्यक्ष सिकंदरपुर मोहम्मद आसिफ, बांसडीह विधानसभा के अध्यक्ष इस्तियाक अहमद, विधानसभा महासचिव अब्दुल करीम खान, इरशाद अहमद व रईस अहमद, विधानसभा संगठन मंत्री गण मोहम्मद करीम मोहम्मद नौशाद मोहम्मद शाहिद उर्फ लल्लू व गुलाम अहमद रजा, शब्बीर अहमद, जावेद अहमद, नबील हैदर, सरफराज अहमद, मोहम्मद शाहबाज, वसीम अहमद, अब्दुल्लाह अंसारी इत्यादि लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ