- भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के विद्यालयों में लगा वैक्सिनेशन शिविर
राजेश शास्त्री ब्यूरो चीफ
सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में एक बार फिर से बढ़ रहे कोविड के नये वैरिएंट ओमिक्रान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर एक्सन मूड में आ गयी है। सरकार के द्वारा वर्तमान समय में किशोरों को कोविड सुरक्षा के लिए पन्द्रह वर्ष से अधिक के किशोरों का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भनवापुर ब्लाक क्षेत्र में संकटा प्रसाद पांण्डेय इंटर कॉलेज तरहर, उमा शंकर पांण्डेय इंटर कालेज कठौतिया पांण्डेय, मदन मोहन मालवीय हाईस्कूल, डॉ राम मनोहर लोहिया कन्या इंटर कालेज सिरसिया, राधिका इंटरनेशनल एकेडमी चैनियां, ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा सहित एक दर्जन से अधिक विद्यालयों में पांच सौ से अधिक स्कूली बच्चों को कोरोना रोधी वैक्शीन की पहली खुराक लगवायी। इस दौरान सीएचओ गीतांजलि, एएनएम गुंजन मिश्रा, आशा बिंदू, पंचायत सहायक अनिल कुमार चौबे, सुनील शुक्ला, नीलम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.