बांदा/चिल्ला। बाँदा के पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के कुशल निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा के मार्गदर्शन, सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा के निकट पर्यवेक्षण व कुशल नेतृत्व में जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना चिल्ला जनपद बाँदा की पुलिस द्वारा 13 जनवरी को पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 10/22 धारा 363 से सम्बंधित अपह्त बालक ओंकार मिश्रा पुत्र छोटू मिश्रा उम्र 13 वर्ष निवासी ग्राम डिघवट थाना चिल्ला जनपद बाँदा को 24 घण्टे के अंदर थाना प्रभारी चिल्ला नरेंद्र प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक केशवराम,हेड कांस्टेबल कमला प्रसाद दीक्षित,कांस्टेबल शिवकुमार यादव तथा अजय कुमार ने पैलानी नदी के पुल के पास से बालक को बरामद किया।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.