Banda News : संक्षिप्त ख़बरों को पढ़ें मात्र दो मिनट में


मकर संक्रान्ति पर उमड़ी आस्थावानां की भीड़

  • खिचड़ी भण्डारे का आयोजन कर कमाया पुण्य लाभ

अतर्रा/बांदा। मकर संक्रांति पर कस्बे के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौरा बाबा धाम में भक्तों का दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा। एक और जहां लोगों ने खेरापति के दरबार में पूजा अर्चना कर गौरव बाबा से सांसारिक व शारीरिक कलेशो के हरण करने की कामना की वहीं दूसरी ओर जगह-जगह खिचड़ी भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को खिचड़ी बांट कर पुण्य लाभ अर्जित किया। 

मकर संक्रांति के पर्व पर शनिवार को कस्बे के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खेरापति गौरा बाबा धाम सुबह चार बजे से ही भक्तों का गौरा बाबा के दर्शन पूजा अर्चना के लिए लंबी लाइन दिखी श्रद्धालुओं ने जहां खिचड़ी तिल, मिठाइयां दान कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर खेरापति गौरा बाबा से जीवन की सरीरिक क्लेश दूर करने की कामना की वही दूसरी ओर भक्तों ने तीर्थ स्थल पर जगह-जगह स्टाल लगाकर खिचड़ी दांत कर पुण्य लाभ अर्जित किया गौरा बाबा धाम के प्राचीन काल से आयोजित होने वाले खिचड़ी भंडारे में सुबह से देर शाम तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया मंदिर के महंत पुजारी पुरुषोत्तम दास महाराज उर्फ मुन्ना भैया  ने कहा कि मकर संक्रांति पर बाबा के दर्शन से खिचड़ी दान से मन वाछित फल मिलता है भंडारे में प्रमुख रूप से दीपू पांडे मंजय रैकवार, राजू तिवारी आदि का योगदान सराहनीय दिखा।

कलेक्ट्रेट कर्मी के पति को अज्ञात लोगां ने मारी गोली

  •  गंभीर हालत में कानपुर रिफर

बांदा। बीती रात कलेक्ट्रेट में तैनात महिला कर्मचारी के पति को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोली पेट में लगी और पीठ से बाहर हो गई है,हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है। घटना शुक्रवार को आधी रात के समय घटित गुलर नाका में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली अंतर्गत डीएम कालोनी में गली नंबर दो में रहने वाले मुजीब समद उर्फ पप्पू (40)पुत्र फुकरंद समद शुक्रवार की रात अपनी स्कूटी से घर जा रहा था तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गोली मार दी। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली उसके पेट में लगी जो पार कर पीठ की तरफ से बाहर निकल गई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर घायल की स्कूटी और कुछ दूरी पर 315 बोर का तमंचा पडा हुआ पाया गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। हालत सीरियस होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिसके आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। उधर कानपुर में घायल का इलाज चल रहा है।

लोडर की टक्कर से बाइक सवार घायल, रिफर

तिंदवारी(बाँदा)। शनिवार सुबह कस्बे से सामान लेकर बाइक से वापस घर लौटते समय पिपरगवां निवासी संदीप सिंह (21) पुत्र गुलाब सिंह को कस्बे के सिंकदरपुर नगर में नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी, गंभीर रूप से घायल संदीप को पीएचसी से जिलाअस्पताल व वहाँ से कानपुर रिफर कर दिया गया। बाइक चालक हेल्मेट पहने हुए था। टक्कर लगने से हेल्मेट दूर जा गिरा। टक्कर मार कर भाग रहे लोडर को यूपी 112 ने पकड़ थाने में खड़ा कराया। संदीप के सिर में गंभीर चोटें आई है व पैर दो जगह से टूट गया है।

किशोर-किशोरियों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

तिंदवारी(बाँदा)। क्षेत्र के जौहरपुर गांव में 15 से 18 वर्ष के 105 किशोर/किशोरियों के कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई गई। जौहरपुर प्रधान धर्मेंद्र परमार ने सभी वैक्सीन लगवाने वाले किशोर/किशोरियों को फल वितरित किये। मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज कराया गया। प्रधान धर्मेंद्र सिंह परमार ने बताया कि करीब डेढ़ सौ किशोर/किशोरियों के वैक्सीन लगाई गई है। प्रधान धर्मेंद्र सिंह परमार ने किशोर/किशोरियों से कोरोना की पहली डोज़ लगवाने के साथ साथ उन लोगों से भी कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है जिन्होंने अभी तक वैक्सीन लगवाई ही नही या केवल पहली डोज़ लगवाई है। इस दौरान एएनएम माया देवी, शकुंतला, विमला, पंचायत मित्र राहुल, लेखपाल कमलेश बाबू, राम सिंह, भानू आदि मौजूद रहे।

अवैध शराब की बिक्री कर रहे अभियुक्त को पकड़कर जेल भेजा

पैलानी/बांदा। विधानसभा चुनाव व मकर संक्रांति के त्यौहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बाँदा के कुशल निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, सीओ सदर के कुशल पर्यवेक्षण व पैलानी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेन्द्र यादव व उनके सहयोगियों को मुखबिर से जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के सिन्धनकला गांव में धर्मराज निषाद पुत्र पप्पू निषाद घर से अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। जहाँ पर उपनिरीक्षक राजेन्द्र यादव व उनके सहयोगियों ने धर्मराज के घर में छापा मारा जहाँ पर 20 लीटर अवैध शराब बरामद कर अभियुक्त को 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

खाद न मिलने से नाराज किसानों ने जाम किया राजमार्ग

  •  थानाध्यक्ष के समझाने पर माने किसान

अतर्रा/बांदा। खाद न मिलने से लाइन में लगे किसानों ने आक्रोशित होकर बांदा-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरिशरण सिंह  मौके पर पहुंच गये। उनके समझाने के बाद किसानों ने जाम खोला। लगभग बीस मिनट लगे जाम में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। शनिवार को बदौसा रोड स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति के मैदान में किसान सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में खाद लेने को लेकर लाइन में लग गया घंटो बीतने के बाद भी जब किसानों को खाद नहीं मिली तो किसान आक्रोशित होकर बांदा इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आकर हंगामा काटने लगा और देखते ही देखते जाम लगा दिया। 

किसानों ने जाम के दौरान केंद्र प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद इस तरह के भीषण ठंड में खाद नहीं दी जा रही है किसानों के साथ उपेक्षा का व्यवहार किया जा रहा है सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी हरि शरण सिंह ने नारेबाजी कर रहे किसानों को शांत कराया और उच्चाधिकारियों से जरिए दूरभाष बात कर किसानों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवा कर जल्द ही खाद मिलने की बात कही जिस पर किसान मान गए। किसानों ने जल्द ही खाद न मिलने पर बड़ा आंदोलन की चेतावनी दी है जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

पोलियो की तर्ज़ पर घर-घर जाकर लगाएंगे कोरोना की वैक्सीन

तिंदवारी/बांदा। घर-घर जाकर 15 से 18 वर्ष के  किशोर/किशोरियों को कोरोना की पहली डोज़ लगाने के लिए क्षेत्र के 56 गांवों के लिए पीएचसी में 15 सीएचओ और 30 एएनएम को मिला 45 टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों में आशाओं के अलावा शिक्षक भी शामिल हैं, जो घर घर जाकर किशोर/किशोरियों के कोरोना  वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाने में मदद करेंगे। वैक्सिनेशन टीम के साथ ग्राम प्रधानों को  रहने के लिए चिकित्साधिकारी डा. दिनेश राजपूत ने अनुरोध किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा वैक्सिनेशन हो सके। 

प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. दिनेश राजपूत ने बताया कि पोलियो अभियान के तर्ज पर कोरोना वैक्सिनेशन का काम शुरू किया जा रहा है, 56 गांवों के लिए 45 टीमें गठित की हैं, जो घर-घर जाकर वैक्सीन लगाएगी। पीएचसी में टीमों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। 16 जनवरी से यह अभियान चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ