- तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
- आपरेशन क्लीन के तहत चिल्ली पुलिस को मिला सफलता
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम थाना चिल्ला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग अभियान में चिल्ला पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से 28 किलोग्राम बिस्फोटक, फ्युज सुतली बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों में हामिद हुसैन पुत्र वाजिद हुसैन निवासी जाफरगंज थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर, जाकिर हुसैन पुत्र ताहिर हुसैन नि0 जाफरगंज थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर व तीसरा अभियुक्त शहीद पुत्र हाजी रहमान निवासी टेलीफोन टावर मर्दननाका थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चिल्ला नरेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह व कास्टेबल जनक यादव, गुलाब गुप्ता आदि शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.